आनन्द कुमारबापू लौट ना आना , ओ बापू लौट ना आना
तेरा भारत अब बदल गया है ओ बापू लौट ना
अब ना यँहा अहिंसा धर्म है, अब ना यँहा है प्रेम की बाते
जात-पात में उलझ गया है ,तेरा भारत अब बदल गया है
बात बात में खंज़र चलती , तन जाती तलवारे हैं
यँहा खून से मनाई जाती हर धर्मो की त्योहारे है
जिस भारत को तूने आजाद किया बिन गोली और बंदूको के
अब तो संसद में बैठे हैं , हत्यारे जुर्म संगीनों के
कह देना उन शहीदों से वो भी अब लौट ना आयेंगे
कुछ भी बचा नहीं यँहा पे "हया" भी अब ना पायेंगे
बापू लौट ना आना , ओ बापू लौट ना आना
तेरा भारत अब बदल गया है ओ बापू लौट ना आना

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें